Header Ads

चिकित्सा सेवाओं में होगा विस्तारः गोयल


जैतारण,(आई.बी.खांन)..
राज्य सरकार के जलदाय मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने कहा कि जैतारण क्षेत्र के ग्रामीण अंचलो मे षहरो की तर्ज पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए आगामी समय में चिकित्सा सेवाओं का और विस्तार किया जायेगा जिससे ग्रामीणो को गांव में ही बेहतर चिकित्सा सुविधाओ का लाभ मिल सकेगा।

 मंत्री गोयल ने यह विचार मंगलवार को जैतारण क्षेत्र के आनन्दपुर कालू ग्राम मे आदर्ष प्राथमिक चिकित्सा स्वास्थ्य केन्द्र के उदघाटन समारोह में मुख्य अतिथि के व्यक्त किये। उन्होने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रो में चिकित्सा सेवाओ का प्राथमिकता के साथ विस्तार कर रही है इसके तहत अब गांवो में अधिकाधिक चिकित्सको की नियुक्यि की जा रही है। उन्होने कहा कि राज्य सरकार चिकित्सा के क्षेत्र में अनेक योजनाएं चला रही है जिसका ग्रामीणो का लाभ उठाना चाहिये। उन्होने चिकित्सको से आव्हान किया की वे चिकित्सालयो में आने वाले प्रत्येक मरीजो की बेहतर देखभाल करने के साथ ही उन्हे उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाये,उन्होने कहा कि चिकित्सक भगवान का दूसरा रूप है। उन्होने बताया कि जैतारण क्षेत्र के अनेक गांवो में प्राथमिक चिकित्सा केन्द्रो का क्रमोन्नत किया गया है। इस अवसर पर उन्होने आनन्दपुर कालू में ग्रामीणो की मांग पर महिला चिकित्सक की नियुक्ति करने तथा 108 नई एम्बुलेष दिलाने तथा बस्सी चौराहा से बस स्टेण्ड तक डबल सी.सी.रोड बनाने की जल्द स्वीकृति दिलाने की घोषणा की गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती तारावती रिया,भामाषाहा महावीर बोहरा,भंवरलाल पटेल,ब्लांक चिकित्सा अधिकारी रमेष कुमावत,चिकित्सा अधिकारी देवेन्द्र चौधरी,चिकित्सा प्रभारी डा.दीपांषु जैन,रामनिवास सारस्वत,ममयदान,प्रफुल जैन,समाजसेवी दिलीप रिया सहित बडी संख्या में ग्रामीणो एवं विभिन्न विभागो के अधिकारीयो ने भाग लिया। इससे पहले मंत्री गोयल का ग्रामीणो ने स्वागत किया। 9413063300

कोई टिप्पणी नहीं