गुरू से बढकर कोई नहीं:भगतरामजी शास्त्री महाराज
जैतारण/आईबीखांन।
रामस्नेही सम्प्रदाय के संत भगतरामजी शास्त्री महाराज ने कहा की जीवन की मुक्ति के लिए गुरु का होना जरुरी है।गुरु अपने शिष्यों को हमेशा सही राह दिखाते है।उन्होंने कहा गुरु के उपदेशों को जीवन मे अंगीकार करने चाहिए।
श्री शास्त्री महाराज ने यह विचार स्थानीय रामव्दारा मे अपने प्रवचन करते व्यक्त किये।उन्होंने कहा इस जगत मे जितने भी महापुरुष हुए है उन सभी पर गुरूवरो का आशीर्वाद रहा है।उन्होंने कहा की भगवान राम एवं श्री कृष्ण ने भी गुरूओ से ही शिक्षाएं ग्रहण की है।उन्होंने महावीर हनुमान के प्रसंग पर चर्चा करते कहा की उनका सिमरन करनेवालो के पास न तो भूत ओर न ही पिसात आते है।हनुमानजी जी जैसी भक्ति कदापि कोई कर ही नहीं सकता।उन्होंने कहा की व्यक्ति को हमेशा अपने धर्म के प्रति दृढ़ रहना चाहिए।धर्म ध्यान एवं गुरु भक्ति करने वाले मनुष्य का कल्याण निश्चित होता है।उन्होंने उपस्थिति धर्मप्रेमी लोगों से आव्हान किया की वे सुख-दुख मे सदैव अपने गुरुओं को याद करते हुए उनकी पूजा करे।इस अवसर मे हरीरामजी महाराज व केशव महाराज ने भी अपने प्रवचनों से लाभान्वित किया।
-गुरू पूर्णिमा पर होगे कार्यक्रम-
जैतारण स्थित रामधाम मे रविवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर संत भगतरामजी शास्त्री महाराज के पावन निश्रा मे विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होगें...9413063300
Post a Comment