Header Ads

वहां सबकुछ बदल गये,लेकिन मोबाइल नम्बर आज भी नहीं बदले...!

जैतारण/आईबीखांन।
पुलिस एवं आमजन के बीच संवाद स्थापित करने के लिए वर्षों पहले जिलेभर के 27 ही थानों क्षेत्रों के गांवो एवं प्रमुख सड़क मार्गों पर पुलिस के व्दारा लगाए गये पुलिस अधिकारियों एवं बीट प्रभारियों के मोबाइल नम्बर लिखे बोर्डों की पुलिस व्दारा वर्षों बाद भी इनकी सार संभाल नहीं करने के कारण इन बोर्डों पर जिन जिन पुलिस अधिकारियों एवं बीट प्रभारियों के जो नम्बर अंकित है उनमें से अधिकांश नम्बर या तो सेवा मे ही नहीं है,और सेवा मे है भी तो वे पुलिस अधिकारी एवं बीट प्रभारीयो को या तो अन्यत्र तबादला हो गये है तो कई अधिकारी तो पुलिस की सेवा से सेवानिवृत्त तक हो गए है।ऐसी स्थिति मे पुलिस के यह बोर्ड ग्रामीणों एवं राहगीरों के लिए आपातकाल स्थिति मे अनुपयोगी साबित हो रहे है।गुरुवार को इस अनाडीकलमकार को देवलीकलां एवं अटबड़ा की प्रमुख सडक़ मार्ग पर सोजत पुलिस व्दारा वर्षों पहले सड़क किनारे लगा रखे एक ऐसा ही बोर्ड नजर आया, जहां अपन ने इसकी तहकीकात की तो उस पर थानाप्रभारी सहित दो तीन पुलिस अधिकारियों के मोबाइल नम्बरो को अंकित देखकर अपन ने इनको फोन किये जहां जो नम्बर अंकित थे उन चार नम्बरो मे से मात्र एक पुलिस अधिकारी से ही अपनी बात हुई।पता करने पर उन्होंने बताया की उनका तबादला दो साल पहले ही सोजत से अन्यत्र हो चुका है और वर्तमान मे वे बिलाडा थाने मे कार्यरत है।जबकि सोजतसिटी पुलिस थाने के नम्बर मिलाने पर बार बार एक ही आवाज आई की इस नम्बर पर फिलहाल काँल करना संभव नहीं है।इन बोर्डों की दशा को देखकर यह सहज अनुमान लगाया जा सकता है कि शायद जिलेभर के अन्य थानों के ऐसे बोर्डों के भी कुछ हालत ऐसे ही होगे।हालांकि जिला पुलिस अधीक्षक श्री दीपक भार्गव आमजन के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने के लिए जिले मे हरबार नये नये प्रयोग कर ऐसे प्रयोगों के कारण आज पाली पुलिस की राज्यभर मे अमिट पहचान बनने लगी है।लेकिन देहाती गांवो मे वर्षों पहले जिन जिन पुलिस अधिकारियों एवं बीट प्रभारियों के नम्बर अंकित कर रखे है उनके हालात यह है की न तो वे अब उन थानो मे कार्यरत है और अधिकतर मोबाइल नम्बर सेवाओं मे नहीं है,और सेवाओं मे है भी तो उन अधिकारियों का कार्य क्षेत्र भी अब बदल गयें है।अतः जिला पुलिस अधीक्षक श्री दीपक भार्गव जी से जनहित से जुड़े इस मामले मे दखल देकर जिलेभर मे जितने भी ऐसे पुराने बोर्ड जहां जहां लगे है उन पर वर्तमान पुलिस अधिकारियों एवं बीट प्रभारियों के वर्तमान के नम्बर अंकित करवाने की पहल करनी चाहिए, जिससे आमजन को इन नम्बरो से भ्रम पैदा न हो और आपातकाल मे उनके मौजूदा नम्बर काम आ सके...9413063300

कोई टिप्पणी नहीं