Header Ads

राज्य का हुआ चहुमुंखी विकासः गोयल- जलदाय मंत्री पत्रकारो से रूबरू हुए


 जैतारण, आई.बी.खांन==
राज्य सरकार के जलदाय मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने कहा कि राज्य में पिछले तीन सालो में हर क्षेत्र में चहुमुंखी विकास हुआ है। विकास की बदौलत ही आज राजस्थान देश में अव्वल स्थान पर है।
 श्री गोयल ने यह विचार शनिवार को जैतारण में पत्रकारो के साथ बातचीत करते हुए व्यक्त किये। उन्होने बताया कि राज्य की मुख्यमंत्री वसुधराराजे की अगुवाई में प्रदेश में विकास के तीन सालो में नये किर्तीमान स्थापित हुए है। उन्होने बताया कि महिला सशक्तीकरण और वित्तीय समावेशन,सीधे नगद व गैर नगद लाभ हस्तान्तर की देश में प्रथम महत्वाकांक्षी भामाशाहा योजना को लागू किया जिसमें एक करोड 39 लाख से अधिक परिवारो के आधार नम्बर,भामाशाह पहचान पत्र बैक खाते आपस में जोड कर सरकार से मिलने वाले नगद लाभ सीधे लाभार्थी के खातो में जा रहे है। उन्होने विभिन्न योजनाओ की जानकारी देते बताया कि हमारी सरकार ने राशन वितरण एवं भामाशाह स्वास्थ्य बीमा का लाभ भी भामाशाह प्लेटफार्म पर दिया है। उन्होने बताया कि उर्जा के क्षेत्र में सरकार ने अनेक उपब्धिया अर्जित की है जिसके तहत सार्वजनिक प्रकाश के लिए एल ई डी लाईटे लगवा कर उर्जा खर्च में भारी कमी वाला राजस्थान पहला राज्य बना है। उन्होने बताया कि प्रदेश में अन्नपूर्णा भण्डार,सम्र्पक पोर्टल से जुडी शिकायते आंनलाईन दर्ज व निस्तारण करने की व्यवस्था  तथा परिवाद निस्तारण की एकीकृत आंनलाईन व्यवस्था करने वाला देश का पहला और एकमा़त्र राज्य बन गया है। गोयल ने जैतारण विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यो की चर्चा करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में भी विकास के नये किर्तीमान स्थापित करने के साथ ही जो उन्होने जनता के समक्ष अपने वादे किये है उनको शतप्रतिशत पूरा किया है। आने वाले समय में और बेहतर विकास किया जायेगा तथा क्षेत्र के सभी स्वीकृत गांवो में वर्ष 2018 तक जवाई बांध का पानी उपलब्ध करवा दिया जायेगा।9413063300

कोई टिप्पणी नहीं