Header Ads

और यहां अब दिन में भी जलती है पथबतियां...




जैतारण-आईबीखांन
इसे नगरपालिका की लापरवाही ही कहा जाय तो कोई अतिश्योक्ति नही होगी,क्योंकि फौजी चौराहा से आगेवा बाईपास तक लगभग ४० विधुुत पोलो पर लगी पथबत्तिया पिछले छ:दिनो से दिन रात जल रही है मगर इनको बंद करने के लिए न तो पालिका कार्मीयो को समय मिल रहा है और न ही जनप्रतिनिधि यहां बिजली काअनावश्यक रूप से हो रहे अपव्यय को  रोकने की दिशा में कोई पहल कर पा रहा है। मझेदार बात तो यह है कि जैतारण नगरपालिका की अध्यक्षा श्रीमती मंजूभाटी  केवार्ड संख्या तीन में दिन रात जलने वाली इन लाईटो को दिन में जलता वे स्वयं देख रही है क्योकिि यह लाईटे जिस मार्ग पर दिन में जल रही है उस मार्ग पर पालिकाध्यक्षा  का इसी  मार्ग पर लगातार आना जाना लगा रहता है,लेकिन दुर्भाय यह है कि उनका ध्यान भी दिन में जलने वाली लगभग ४० पथबत्तियो पर नही जा रहा है। इस अनाडीकलमकार के द्वारा नगरपालिका को यहां दिन में जलने वाली रोड लाईटो के संबध में इसका जिम्मा संभालने वाले कारिन्दो को अवगत करवाने के बाद भी पिछले छ: दिनो से इन्हे दिन के समय बंद करने का उनको समय नही मिल रहा है। जैतारण से आगेवा जाने वाले मेरे एक सम्मानिय पाठक ने जैतारण आगेवा मार्ग पर पिछले छ: दिनो से दिन रात जलने वाली इन रोड लाईटो का बकायदा फोटोज एवं वीडियो बनाकर भेज कर बिजली का यहां हो रहे दिन में अपव्यय को रोकने की मांग की है। जैसा की नगरपालिका ने भी दिन में जलने वाली इन लाईटो की खैर खबर लेने के लिए जगह जगह विधुत पोलो पर विशेष आधुनिक यंत्र लगाकर यह दावा कियाय गया था कि पालिका अब दिन में कई पर जलने वाली इन लाईटो एवं बंद होने वाली लाईटो का उनकेे मोबाइल पर यह यंत्र सूचना भेज देगा,मगर लगता है न तो यह यंत्र काम नहीं कर रहा है और न ही पालिका के कारिन्दो को इनको बंद करने  का समय मिल पा रहा है। यहां यह बताना लाजमी होगा की जैतारण नगरपालिका परिक्षेत्र में रोशन होने वाली इन लाईटो का बिल शहरी उपभोक्ताओ के बिलो में जुडकर आता है,हो  है  सकता  कि पालिका लोगो के बिल बढाने के लिए इनको बंद नही कर रही हो...९४१३०६३३००


कोई टिप्पणी नहीं