असर खबर का,और डिस्कॉम ने हटाये क्षतिग्रस्त विधुत पोल...!
जैतारण/आईबीखांन।
जैतारण क्षेत्र के आनंदपुर कालू एवं घोड़ावड गांव के बीच वर्षों पहले खिची गई विधुत लाईन के पोलो के जगह-जगह से क्षतिग्रस्त होने के बाद मौत को दावत देते इन क्षतिग्रस्त विधुत पोलो को हटाकर इनके स्थान पर नये विधुत पोल खडे कर इन पर नई लाईन बिछाने की पिछले तीन वर्षों से लगातार मांग करते आ रहे ग्रामीणों की देर से ही सही आखिरकार आज यह मांग पूरी हो गई।दरअसल कल ही मैंने अपने नियमित ब्लॉग मे " तो क्या किसी हादसे के इंतजार में नहीं डिस्कॉम"शिर्षक नामक खबर प्रसारित करने के बाद मेरी यह खबर जोधपुर डिस्कॉम तक पहुंची,जिसके बाद हरकत मे आये डिस्कॉम के अधिकारियों ने तीन साल से लंबित पडी ग्रामीणों की विधुत पोल बदलने एवं उन पर लाईन सिप्टीग करने का कार्य आज मेरी खबर के 24 घंटे के भीतर ही इसका कार्य शुरू कर नये विधुत पोलो पर लाईन खिचना शुरू कर दिया गया।उल्लेखनीय है की खांन मीडिया की यह खबर राज्यभर के विभिन्न अधिकारियों एवं विश्वसनीय प्रमुख न्यूज ग्रुपो के अलावा खांन मीडिया की खबरें विभिन्न राज्यों के लगभग 1500 सोशियल नेटवर्किग ग्रुपो मे एक साथ प्रसारित होती है,जहां खबरों की प्रमाणिकता एवं विश्वनीयता पर हमेशा खांन मीडिया खरा उतरता रहा है।आज जब घोड़ावड के हमारे एक सम्मानीय पाठक ने जब विधुत लाईन बदलने की सूचना दी तो हमें भी एकबार तो लगा की पाठक अपन पर तंज कस रहा है।जब हमने डिस्कॉम जोधपुर से पता किया तो आधिकारिक सूत्रों ने बताया की आ.कालू से घोड़ावड तक जगह जगह से क्षतिग्रस्त पडी लाईन को बदलने के उच्च अधिकारियों ने आदेश जारी कर दिये।साथ ही उच्चस्तरीय अधिकारियों ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी पालना करने के निर्देश दिये गए है।खांन मीडिया का शुरू से ही यह प्रयास रहा है की वह जनहित से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता देता रहा है।यह जरूरी नहीं की अपनी हर खबर का असर हो,लेकिन यह तय है की हमारी खबरें उन जिम्मेदार अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों तक जरूर पहुंच रही है...9413063300
*नोट मेरे ब्लॉग मे विधुत लाईन बदलते के फोटोज मौजूद है*
Post a Comment