Header Ads

तो क्या यह पानी यहां यू ही भरा रहेगा क्या...!

जैतारण/आईबीखांन।
अपनी शहरी सरकार के भरोसे तो भला पूरा शहर डूब जाय तो भी शहरी हुकूमत परवाह नहीं करती है।शहर के आधा दर्जन क्षेत्रों मे चार दिन पहले आई बरसात का पानी आज भी जगह जगहों पर लबालब भरा पडा शहर मे सुखद बारिश होने के साथ साथ शहरी सरकार की दुखद कार्यप्रणाली को भी बयां कर रही है,मगर इसे बड़े दुर्भाग्य की बात और क्या हो सकती है की शहरी हुकूमत ऐसे जलभराव वाले क्षेत्रों मे पानी की निकासी करवाना तो दूर की बात,इनके हालातों का जायजा लेना भी बीते चार दिनो मे मुनासिब नहीं समझा...वाह रे शहरी सरकार तेरे इस नेक काम के लिए यह अनाड़ीकलमकार आज 21तोफो से सलामी दे रहा है।दरअसल बात अपन जल भराव की कर रहे थे,तो चर्चा भी इसी पर होनी चाहिए, नगरपालिका के हुक्मरानो से मेरी इलतजा है की वे अपना काम काज छोडकर कुछ देर के लिए आगेवा-गौशाला-फौजी चौराहा या फिर समय मिले तो भाटी चौराहा से अपना सिपायान बडाबास वाले रास्ते का अवलोकन जरूर कर ले जहां के लोग बरसात बंद होने के साढे चार दिन बाद भी नारकीय जीवन जीने को विवश है।हुजूर मे अभी कुछ देर पहले देखकर आया वहां स्थिति यह हो रखी है की आगे भी पानी, पीछे भी पानी, बायें-दायें पानी ही पानी...!ऐसा दृश्य देख हम भी पानी पानी हो गये।हुजूर आपकी जानकारी के लिए लगे हाथ बता देता हू की आगेवा गौशाला से फौजी चौराहा वो मार्ग है जहां प्रवासियों की इस मार्ग पर सर्वाधिक चहलकदमी होती है।प्रवासियों की छोडीए महाराज अभी तो इस क्षेत्र के लिए यह मामूली बरसात बाढ से कम नहीं लग रही है।पूरे साढे चार दिनो मे एक इंच भी पानी यहां से आगे नहीं निकल पाया है।हे महाराज आप कल्पना करो अपने घर के आगे यह स्थिति बन जाय तो क्या आप घर से सुरक्षित निकल सकते है,यदि नहीं तो फिर वो लोग पिछले साढे चार दिन से अपने घरों से कैसे बाहर निकलते होगे।वे बिलाडा अथवा सोजत नगरपालिका के रहवासी नहीं बल्कि अपनी ही नगरपालिका के रहवासी है।महाराज हमने तो आपके बेहतरीन कार्यों के यू तो अनेक किस्से सुने है,लेकिन यहां यह स्थिति देखी तो सारे किस्सों पर पानी फिर रहा है...9413063300

कोई टिप्पणी नहीं