आज फिर चला अतिक्रमणो पर बुलडोजर
जैतारण, ( आई.बी.खांन)
माननीय न्यायालय के आदेशानुसार एवं जिला प्रशासन के दिशानिर्देशानुसार सोमवार को जैतारण नगर पालिका ने अतिक्रमण हटाओ अभियान को जारी रखते हुए आज नगर पालिका से लेकर तहसील कार्यालय के मुख्य मार्ग पर अस्थाही रूप से अतिक्रमण कर बैठे लोगो बेदखल किया गया। इन अतिक्रमणकारीयो को बार बार चेतावनी दिये जाने के बावजूद वे अपने कब्जे नही हटा रहे थे।
सोमवार को जैतारण नगरपालिका के अधिषाशी अधिकारी हरीशचंद गहलोत की अगुवाई में मय पुलिस जाप्ते के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने विभिन्न स्थानो पर एक साथ अतिक्रमण हटाने का काम किया गया। मुख्य मार्गो पर पिछले लंबे समय से अवैध अतिक्रमण कर बैठे इन लोगो के कारण जहां मुख्य मार्गो पर वाहनो की आवाजावी में परेशानी होती थी तो राहगीर भी इनने परेशान ही थे। नगरपालिका के द्वारा मुख्य मार्गो पर अस्थाही रूप अतिक्रमण कर बैठे लोगो को बेदखल करने के बाद इस मार्ग पर भी थोडा सुधार देखने को मिला है। पालिका के अतिक्रमण हटाओ अभियान की कार्यवाही में पालिका के अन्य अधिकारी भी मौके पर उपस्थित रहे।9413063300

Post a Comment