Header Ads

आखिर सफाईकर्मियों की भर्ती के नाम पर यू कब तक देते रहोगे मीठी गोलियां...!

जैतारण/आईबीखांन।
जैतारण शहरी निकाय के हुकमरानों के किस्से भी हमें कई बार अजीबोगरीब लगते है।यहां के हुक्मरान बात बात पर पलटने मे तनिक भी देर नहीं करते तो मीठी गोलियां तो कोई देना इनसे सिखे।चुकि आज अपनी सेहत थोड़ी नसाज है,इसलिए लंबी चौड़ी बिना भूमिका के अपनी बात लिख रहा हूं।शहरवासियों को शायद पता होगा या न भी होगा, अपने शहर की सफाई व्यवस्था पिछले चार-पांच दिनों से निरंतर चौपट हो रही है।चौपट इसलिए हो रही है की सफाईकर्मियों के टोटे से पहले से ही बेसाखीयो के सहारे ठेके पर चल रही यहां की सफाई व्यवस्था का जिम्मा संभालने वालों ने शहरी निकाय व्दारा नये सफाईकर्मियों की नियमानुसार भर्ती नहीं लेने एवं भर्ती के नाम पर इन आवेदकों को मीठी गोलियां देने के कारण ठेके पर लगे सफाई कर्मियों ने नियमानुसार भर्ती लेने की अपनी जिद करते हुए अपने कार्यों का पिछले चार पांच दिनो से बहिष्कार कर रहे है जिसके चलते शहर की सफाई व्यवस्था चौपट हो रही है।हालांकि शहरी निकाय तो यह दावा कर रही है की यहां 22 स्थाही कर्मचारी यहां की सफाई व्यवस्था को बेखूबी से देख रहे है।लेकिन इस अनाड़ीकलमकार ने जो पडताल की उसमें जो सामने आया वो यह है की बीस पच्चीस हजार की आबादी वाले अपने शहर की सफाई बामुश्किल 10 कर्मचारियों के जिम्मे ही है।शेष कर्मचारी हकीकत मे कहा काम करते है यह पालिका को भी पता है।पिछले चार सालों से यहां सफाई कर्मी के रूप मे नौकरी मागने वाले वाल्मीकि समाज के लोगों को चार सालों से न तो नौकरी पर लिया जा रहा है और न ही नौकरी देने की अधिकृत तिथि घोषित की जा रही है।इसको लेकर इन्होंने दो बार अनशन भी किये और उस अनशन को तुडवाने के लिए तत्कालीन एसडीएम वगैरा की कमेटी मे समझौते भी हुए।समझौता के मुताबिक पालिका हुक्मरानों ने यह तय किया गया था की 17 मार्ग 2017 की साधारण सभा की बैठक मे सर्वसम्मति से प्रस्ताव ले लिया जाएगा।मुझे जहां तक याद है बकायदा इसका प्रस्ताव भी लिया, मगर नतीजा आज दिन तक कुछ नहीं निकला।सफाई कर्मचारी के रूप मे नियमानुसार नौकरी की मांग करने वाले वाल्मीकि समाज के लोग बताते है की जैतारण नगरपालिका के जिम्मेदार अधिकारियों और जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों के बीच इनकी स्थिति फुटबॉल जैसी हो रही है।कभी इनको इधर तो कभी इनको उधर भेजने से यह लोग अब परेशान होकर काम पर आना ही बंद कर दिया है।पिछले दिनो बकायदा अपनी मांगों को लेकर वाल्मीकि समाज के लोगों ने अपने उपखंड अधिकारी महावीर सिह को ज्ञापन भी दिया है।अब देखने वाली बात यह होगी की इन लोगों को नौकरी के लिए शहरी निकाय इसबार कौनसी कंपनी की मीठी गोली देती है...9413063300

कोई टिप्पणी नहीं