Header Ads

तीसरी संतान कि शिकायत के बाद सियासी पारा चढा...!

जैतारण/आईबीखांन।
जैतारण नगरपालिका के वार्ड संख्या सात के निर्दलीय पार्षद श्री अशोक बम्ब के पार्षद निर्वाचित होने के बाद तीसरी संतान होने की शिकायत सामने आने के बाद पालिका की सियासत मे यकायक  भूचाल आने लगा है।जहां बम्ब के समर्थक इस शिकायत को झूठी शिकायत करार दे रहे है,दूसरी और शिकायकर्ता अपनी शिकायत की जल्द जांच करने की मांग को लेकर श्री बम्ब को अयोग्य करार देने के लिए लामबंद है।यह दिगर बात है की श्री बम्ब के तीसरी संतान है या नहीं यह तो पालिका व्दारा अपनी जांच मे साबित करने पर ही तय हो पाएगा। सनद रहे कि श्री बम्ब के तीसरी संतान होने के मामले मे शिकायतकर्ता मल्लाराम की शिकायत पर डीएलबी व्दारा इस मामले मे जैतारण नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी को तत्थात्मक रिपोर्ट देने का जो फरमान जारी किया गया है,उसके तहत सुना है कि पालिका भी इस मामले को लेकर श्री बम्ब से जबाबतलबी का नोटिस जारी करने की तैयारी कर रहा है।इधर इस अनाड़ीकलमकार को एक और जानकारी मिली है कि श्री बम्ब की तरह एक अन्य निर्दलीय पार्षद के भी चुनाव के बाद तीसरी संतान होने पर उस पार्षद के विरोधी लोग उनको भी घेरने की तैयारियों मे जुटे हुए है।जैसा की अपन के मुखबिरों ने बताया की एक अन्य निर्दलीय पार्षद के भी चुनाव के बाद तीसरी संतान हुई है,जिसके के पुख्ता सबूत एकत्रित करने के प्रयास मे कुछ लोग जुटे है।माना जा रहा है की उनको सबूत हाथ नहीं लगने पर वे भी श्री बम्ब की शिकायत के तर्ज पर पार्षद का मेडिकल एवं उनकी संतानों की डीएनए जांच करवाने की मांग को लेकर शिकायत स्वायत्त शासन विभाग जयपुर से कर सकते है...!हालांकि लोकतंत्र मे जब तलक किसी शिकायत अथवा किसी पर लगाएं गये आरोप सिध्द नहीं हो जाते तब तक न तो कोई  आरोपी माने जा सकते और न ही ऐसे मामले मे उन्हें कोई अयोग्य करार दिया जा सकता है।श्री बम्ब के मामले मे भी स्थिति फिलहाल ऐसी ही बनी हुई है।क्योंकि लोकतंत्र मे कोई भी व्यक्ति किसी की शिकायत कर सकते है,जैसे इस अनाड़ीकलमकार की लोग शिकायत करते है,मगर यह अलग बात है की शिकायत झूठी निकलने पर पीडित व्यक्ति शिकायतकर्ता के खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर सकता है,लेकिन श्री बम्ब के मामले मे न तो अभी तक अधिक संतान होने की पुष्टि पालिका कर पा रही है और न ही शिकायतकर्ता की शिकायत को झूठी शिकायत करार दिया जा सकता है।बहरहाल जो भी हो,लेकिन श्री अशोक बम्ब के तीसरी संतान की शिकायत होने के मामले मे पालिका बोर्ड की सियासत मे यकायक गर्महाट जरूर देखने को मिल रही है...9413063300

कोई टिप्पणी नहीं