Header Ads

तो क्या किसी बड़े हादसे के इंतज़ार मे तो नहीं डिस्कॉम...!

जैतारण/आईबीखांन।
जैतारण डिस्काम के कार्यों से आम अवाम कितनी खुश है,यह अपन जर्रे जर्रे से वाकिफ है,सरकारी महकमों मे बेहतरीन एवं आमजन के उल्लेखनीय कार्यो के लिए यदि कोई बेस्ट कार्य का अवार्ड दे तो अपनी शहरी निकाय के बाद दितीय अवार्ड अपने डिस्कॉम को ही मिलना चाहिए...!अपनी बात भले इन दोनों महकमों के हुक्मरानो को बुरी लगेगी, लेकिन यह बात अपनी नहीं बल्कि जैतारण इलाके की यह दिल की आवाज है,जिसे अपन तो दुभाषिए के रूप मे बुलंद कर रहे है,क्योंकि अपनी आम अवाम यू भी कम बोलने की आदि है।डिस्कॉम आमजन की सुरक्षा के प्रति कितना जिम्मेदार है,उसकी एक बानगी देखिए, एक सम्मानीय पाठक ने अपने इलाके की तस्वीर ठेठ दक्षिण भारत से अपन पर यह भरोसा कर प्रेषित की है,उन्होंने जो तस्वीर भेजी है जिसे देखकर इस अनाडी को भी हैरानी हो रही है।दरअसल डिस्कॉम व्दारा वर्षों पहले आनंदपुर कालू से घोड़ावड तक डाली गई विधुत लाईन उचित सार संभाल के अभाव मे अब हादसे को खुला निमत्रंण दे रही है।जगह जगह से क्षतिग्रस्त पड़े सीमेंट के इन पोलो की समयवधि भी अब पूर्ण हो गई है,जहां यह विधुत लाईन का जर्रा जर्रा क्षतिग्रस्त होकर अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहे है।बीच सडक किनारे खडे यह विधुत पोल किसी भी समय गिरकर बड़े हादसे को खुली दावत दे रहा है।मुझे लगता है की जैसे इन तस्वीरों मे इनकी स्थिति दिख रही है,उसे तो देखकर यही लग रहा है की लोगों की किस्मत अभी तक उनको जीवनदान दे रही है,अलबत्ता यह विधुत पोल तेज हवाओं के झोकों मे कभी भी गिरकर कहर बरपा सकते है।यू भी डिस्कॉम का तो यह शुरु से ही एक ही रैवया रहा है कि जब तलक कोई हादसा न हो जाय तब तक उनकी आंखे नहीं खुलती है।जैसा की पाठकों को याद होगा की बामुश्किल दो माह पहले जैतारण के फालका गांव मे डिस्कॉम की लापरवाही के कारण इस गांव के दो परिवारों के चिंराग बुझ गये थे।शायद आनंदपुर कालू से घोडावड जाने वाले कच्चे मार्ग पर क्षतिग्रस्त हो चुकी इस लाईन को बदलने के लिए डिस्कॉम ऐसे ही किसी हादसे का बेसब्री से इंतजार तो नहीं कर रही है।जैसा की ग्रामीण बता रहे है की इस क्षतिग्रस्त विधुत पोलो वाली इस लाईन को बदलने की अब तक दर्जनों बार गुहार लगा चुके है,लेकिन इससे बडी दुर्भाग्य की बात और क्या हो सकती है की बिजली मंत्री एवं जलदाय मंत्री के क्षेत्रों मे इन विभागों के यह हाल है तो प्रदेश के अन्य गांवो की क्या स्थिति होगी,इसका अनुमान आप स्वयं लगा सकते है।चलते चलते अपन तो यही कहेंगे की डिस्कॉम किसी हादसे का इंतजार किये बगैर इस क्षतिग्रस्त लाईन को समझ पर दुरस्त करने की पहल मेरे लिए नहीं बल्कि जनहित मे कर देनी चाहिए,हालांकि अपन इस संबंध मे आ.कालू के कनिष्ठ अभियंता डिस्कॉम से भी राफ्ता कायम करने का प्रयास किया मगर उनसे सम्पर्क नहीं हो पाया...9413063300

कोई टिप्पणी नहीं