किराये के प्लांट से ही सही,आखिरकार गंदे पानी की अब होगी निकासी...!
जैतारण/आईबीखांन।
देर से ही आखिरकार अपनी शहरी हुकूमत ने जैतारण शहर के मेड़ता चौराहे पर निकासी के अभाव मे जमा शहर के गंदे पानी एवं बरसाती पानी की निकासी व्यवस्था कर ही दी...!उल्लेखनीय है कि मेड़ता चौराहे पर पिछले लंबे समय से जमा इस गंदे पानी से आम अवाम को हो रही परेशानियों को लेकर इस अनाडीकलमकार ने अपने सोशियल मीडिया के ब्लांगर मे पाठकों को याद होगा की अपन ने 11जुलाई को "आखिर इस दलदली तालाब से कब मिलेगी मुक्ति...!"और 12 जुलाई को"...तो क्या बस्तियों के डूबने के बाद होगी यहां जल निकासी" शिर्षक से लगातार खबरें लिखी, जिससे शहरी निकाय की किरकिरी होने पर शहरी निकाय के हुक्मरानो ने देर से ही सही, अपनी खबरो पर संज्ञान लेते हुए कल गुरुवार दोपहर को इस पानी की उचित निकासी की व्यवस्था कर दी।जैसा की अपने मुखबिरों ने बताया की नगरपालिका ने इस पानी की निकासी की व्यवस्था के लिए एक प्लांट को किराए पर लेकर उस प्लांट मे जेसीबी की सहायता से अस्थायी नाला खुदवाकर देर रात्रि डेढ बजे तक शहरी निकाय के हुक्मरान पैरो पर खडे होकर यहां जल निकासी के तगडे इंतजाम कर दिये।हालांकि यह अन्दर की बात है की नगर पालिका से इस प्लांट के स्वामी से आपसी सहमति क्या हुई और कितना किराया तय हुआ, अपन इस पचड़े मे नहीं पड़ना चाहते, खांन मीडिया का शुरू से ही यह प्रयास रहे की शहरी निकाय आम आवाम को मेड़ता मार्ग पर आये दिन हो रही इस दलदलीय पानी से मुक्ति मिले और माननीय मंत्रीजी के शहर की छवि प्रवासी लोगों की नजरों मे स्वच्छ शहर के रूप मे कायम रहे,इसके लिए अपन एक कलमकार के रूप मे अपना धर्म निभाने का भरकर प्रयास किया, हालांकि इस अनाडीकलमकार की बेबाक लेखनी कईयो इतनी कड़वी लगी की यदि मे उनके अधिनस्थ होता तो मुझे 16 व 17 सी.सी.के नोटिस तक थमा देते,लेकिन इस अदने कलमकार पर यह नियम लागू नहीं होते, हां यदि मेरी बातों मे सत्यता न हो तो वे मेरे खिलाफ अदालत जा सकते है।जैसा की पालिका अधिशाषी अधिकारी श्रीयुत हरीशचंद्र गहलोत ने बताया की उन्होंने गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था कर दी है,लेकिन मेड़ता चौराहे पर सडक मार्ग को दुरुस्त करवाने की जिम्मेदारी निर्माण विभाग की है।बहरहाल भले किराए के प्लांट से ही सही मगर शहरी निकाय ने इस पानी की निकासी के लिए जो इंतजाम किये वे लाजवाब है...!चलते चलते अपन तो यही कहेंगे,काश यह इंतजाम पहले हो जाते तो इतनी किरकिरी तो नहीं होती...!9413063300
Post a Comment