Header Ads

...तो अब तो निरिक्षण करके देख लो श्रीमान

जैतारण(आईबीखांन)---

जैतारण नगरपालिका परिक्षेत्र में पिछले लंबे समय से सीवरेज के ठेकेदारो के द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रो में सीवरेज लाईन बिछाने के लिए खोदी गई सडको का पुर्ननिर्माण के कार्यो में बरती गई लापरवाही एवं आनन फानन में किये जा रहे इस कार्य को लेकर नगरवासीयो को हो रही परेशानीयो से रूबरू होने का इस बरसात में पालिका के हुक्मरानो के लिए निरिक्षण करने का इससे बेहतर और अच्छा मौका और हो ही नही सकता,क्योकि सीवरेज के ठेकेदार के गुणवत्ता वाले कार्यो की पोल यह बरसात अब खोलने लगी है।शहरभर के सुरत--हाल यधपि आम आवाम तो देख रहा है,मगर बडे दुर्भाग्य की बात है कि शहरी निकाय के जिम्मेदार हुक्मरान इसे अब तलक देखने नही निकले है। जानकार लोगो का कहना है कि इन हुक्मरानो ने भले ही कार्य की गुुणवताओ एवं कार्यो का निरिक्षण किया हो,लेकिन बरसात के मौसम में उनके लिए यह देखने के लिए मौका भी है और दस्तुर भी है। लोग अपन से यह चर्चा कर रहे है कि यदि शहरी हुकुमत के हुक्मरान शहरी क्षेत्र में सीवरेज के कार्यो का जायजा लेगे तो निसंदेह उनका मान मनोवल बढने के साथ ही रस्मो रिवाजो के दस्तुरो में भी इजाफा होगा। जैसा की कल ही इस अनाडीकलमकार ने अपने ब्लांगर में शहर के सुरत--हाल बयां की है,जिसे पढकर उनको बुरा भी लगा होगा, पर अपनी भी आदत इन्हीं लोगों ने ही बिगाडी,अलबत्ता अपन तो हमेशा मन ही मन मे खुश रहते थे,लेकिन अब जमाना बदल गया तो शहर के साथ साथ अपन को भी इस जमाने की हवा लग गई, अपनी शहरी हुक्मत के हुक्मरानो की अभी तक नींद भी नही खुल पा रही है। नींद ही क्या उन्होने तो सीवरेज के कार्यो की गुणवता को देखने के लिए मानो कोई शपथ ही ले रखी है। शहर के भीतरी भागो में बेतरतीब रूप से डाली गई लाईनो एवं उन पर बनी हौदीया निकाय के तकनीकी अधिकारीयो के तकनीकी ज्ञान की कहानीया बयां कर रही है तो मुख्य मार्गो पर जगह जगह धसते वाहन सीवरेज के उम्दा कार्यो का चहुंओर यशोगान कर रही है। हजूर अपन को यह पता है कि आप इस अनाडी के कहने से निरिक्षण नही करेगे,मगर यहां की आम अवाम आपको इसके लिए दावत दे रही है।...9413063300

कोई टिप्पणी नहीं