Header Ads

एन एस यू आई के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत

जैतारण.....

आज एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष फ़िरोज खान और प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया के जैतारण आगमन पर एनएसयूआई अध्यक्ष राजकुमार भाटी के नेतृत्व में मेघ मल्हार मिडवे, खिनावाड़ी पर कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष फ़िरोज खान ने कहा कि आगामी छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई प्रत्याशी को भारी मतों से जिताएं। प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया ने कहा कि कार्यकर्ता अभी से चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। उनके साथ राजस्थान विश्वविद्यालय के दो पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अनिल चोपड़ा एवं सतवीर चौधरी भी मौजूद थे। इस अवसर पर एनएसयूआई अध्यक्ष राजकुमार भाटी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप सिंह बाहरठ, कांग्रेस जिला सचिव बरकत काजी, युवक कांग्रेस शहर अध्यक्ष पंकज शर्मा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष किशोर चौधरी, छात्रसंघ उपाध्यक्ष पंकज सोलंकी, छात्रसंघ महासचिव गोवर्धन हर्षालिया, कैलाश नाथ गोडावड़, छात्र नेता युनुस खान, छात्रनेता सतु तँवर, शुभम शर्मा, नसरुद्दीन, पीयूष सागर, कमालुद्दीन, राजेश बाकोलिया आदि एनएसयूआई कार्यकर्ता एवं कांग्रेस जन उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं