Header Ads

स्वच्छ भारत मिशन की खुल रही है पोल


जैतारण,: आई.बी.खांन जैतारण नगर पालिका प्रशासन के द्वारा इन दिनो पालिका परिक्षेत्र में चलाये जा रहे स्वच्छ भारत मिशन अभियान की जैतारण शहर के विभिन्न इलाको में पोल खुलती नजर आ रही है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत पालिका प्रशासन के द्वारा लाखो रूपये खर्च करने के बावजूद न तो शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार आ पा रहा है और न ही लोगो में इसके प्रति कोई जागरूकता आ रही है। नगरपालिका प्रशासन की उदासीनता के कारण शहर के आगेवा भाटी चौराहा पर पिछले पांच दिनो से मुख्य मार्ग के किनारे बने नाले की साफ सफाई नही करने के कारण इसका गंदा पानी पिछले पांच दिनो से यहां मुख्य मार्ग पर जमा होने के कारण यहां जमा पानी लोगो के लिए इन दिनो परेशानी का सबब बना हुआ है। इस संबध में आस पास के लोगो के द्वारा बार बार नगरपालिका प्रशासन को यहां जमें गंदे पानी की उचित निकासी की व्यवस्था करवाने की मांग की जा रही है मगर पालिका प्रशासन इस और तनिक भी ध्यान नही दिया जा रहा है। भाटी चौराहा पर रहने वाले रामस्वरूप भाटी ने बताया कि आगेवा-भाटी चौराहा से सिपायान बडा बास जाने वाले मुख्य मार्ग पर पिछले पांच दिनो से मुख्य नाले का गंदा पानी बीच रास्ते में जमा होने के कारण इस मार्ग पर आवागमन पूर्णतया बंद हो गया है। उन्होने बताया कि यहां जमा गंदे पानी की उचित निकासी नही होने के कारण यह पानी धीरे धीरे अब भाटी चौराहा से आगेवा गौशाला मार्ग की मुख्य सडक पर जमा होने के कारण यहां लोगो को दोनो तरफ से निकलना भी मुश्किल हो गया है। उन्होने बताया कि इस मार्ग पर आस पास में निजी शिक्षण संस्थान आये होने के कारण यहां बच्चो का निकलना भी अब बंद हो गया है तो पानी के जमाव के कारण मुख्य मार्ग पर वाहन चालक भी दुघर्टन के शिकार हो रहे है। उन्होने बताया कि इस संबध में नगरपालिका के अधिकारीयो को शिकायत करने के बावजूद यहां जमा पानी की उचित निकासी की अभी तक कोई व्यवस्था नही किये जाने के कारण आसपास के लोगो को अब आन्दोलन करने पर मजबूर होना पडेगा। उल्लेखनीय है कि जैतारण नगरपालिका के द्वारा इन दिनो शहर में स्वच्छ भारत अभियान के तहत कार्यक्रम चला रही है,लेकिन शहर में अधिकतर जगहो पर नालो एवं नालियो की उचित साफ सफाई नही होने के कारण इनका पानी मुख्य मार्गो पर जमा हो रहा है। ९४१३०६३३००


कोई टिप्पणी नहीं