आखिर कब तक यू मंतरगति से चलता रहेगा सिवरेज का यह काम...
जैतारण(आईबीखांन)।
जैतारण शहरी निकाय क्षेत्र मे गंदे पानी की उचित निकासी के लिए यहां लगभग 45 करोड़ की अधिक की लागत से शहरभर मे बिछाई जा रही सिवरेज की लाईनो का कार्य इन दिनों सिवरेज के ठेकेदारों व्दारा मंथरगति से किये जाने से शहरी आवाम परेशान है।सिवरेज के ठेकेदारों के उल्लेखनीय कार्यो का आलम यह है की शहर के विभिन्न भागो मे कई गड्ढे खोदकर उन्हें भूल गये है तो अनेकों जगहो पर लाईन बिछाई के लिए तौडी गई सडके अपनी मरम्मत की राह ताक रही है,तो इन सिवरेज वालों ने जलदाय विभाग की भूमिगत पाईप लाईनो को ऐसी दशा करके छोड दिया है,जहां इन लाईनो से कई घरो मे अब गंदा पानी आ रहा है तो अनेकों जगहो पर लाईनो को चोक कर दिया है।यही नहीं कई उपभोक्ताओं के नलों को भी इन्होंने काटकर उन पर सडके बना दी है,ऐसी स्थिति मे शहरी आवाम अब सिवरेज के कार्यों से परेशानी का दंश झेल रही है।सिवरेज वालों ने यधपि शहर की अनेक सडको को जीणोद्धार भी किया मगर उन सडको मे तकनीकी खामियों के कारण आज धूल उड रही है।जैसा की यह अनाडीकलमकार पिछले लंबे समय से सिवरेज के उल्लेखनीय कार्यों की गौरवगाथा समय समय पर अपने अधिकारिक ब्लांगर पर लिखकर गाता रहा है,मगर यह दुर्भाग्य की बात है की न तो शहरी निकाय और न ही सिवरेज के जिम्मेदारो ने कभी इस पर ध्यान दिया है।शायद यही कारण है की आज शहरी आवाम इस सिवरेज के मंथर कार्य से परेशान है।बात चल ही गई है तो बता देते है की इन दिनों सिवरेज लाईन बिछाने का कार्य शहर के अतिव्यस्तम इलाका गौशाला मे चल रहा है जहां पिछले एक पखवाड़ा से भी अधिक समय बीत जाने के बावजूद वहां अभी तक कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है।गौशाला से आगेवा फौजी चौराहा तक के मार्ग पर सिवरेज लाईन बिछाने के लिए महिनों पहले उखाडी गई सडक आज भी अपनी मरम्मत होने का इंतजार कर रही है।इस मार्ग पर पिछले लंबे समय से उडने वाली धूल से वहां सडक किनारे रहने वाले लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही है।हालांकि मेरी बात उनको कडवी भी लग रही होगी, लेकिन सत्य को अपन कभी झुटला नहीं सकते।चलते चलते अपन तो यही कहेंगे की आखिर सिवरेज का यह कार्य क्या यू ही कच्छवा चाल चलता रहेगा या इसके कार्य मे तेजी भी आएगी या नहीं...9413063300

फाइल फोटो
Post a Comment