राजे का जैतारण नहीं आने का आखिर क्या है राज...!
जैतारण-आईबीखान...
खबर का शिर्षक पढने मे भले ही आपको अटपटा लगे,लेकिन यह सत्य है कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का बीते तीन सालों मे जैतारण क्षेत्र नहीं आने का राज यहां के नेताओं एवं आमजन के लिए एक राज ही बन गया है।अपने सुराज सँकल्प यात्रा के दौरान जैतारण क्षेत्र की बदहाल सडको को विलंब से जैतारण पहुचने का कारण बताने वाली वर्तमान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के सत्ता मे आने के तीन साल पूर्ण होने के बावजूद भी इन तीन सालों मे राजे का जैतारण क्षेत्र के लिए आज दिन तक कोई अधिकारिक कार्यक्रम इस क्षेत्र मे आयोजित नहीं हो पाया है,जबकि क्षेत्र के लोग सुराज सँकल्प यात्रा के बाद उनके जैतारण आगमन का इँतजार कर रहे है।यह दिगर बात है कि राजे ने जैतारण क्षेत्र की जनता की आवाज बुलंद करने के लिए अपने मँत्रीमण्डल मे स्थानीय विधायक श्री सुरेन्द्र गोयल को पहले पँचायती राज और अब जलदाय मँत्री के रूप मे केबीनेट मँत्री का दर्जा दे रखा है,लेकिन अपने तीन साल के कार्यकाल मे अबतक एकबार भी जैतारण क्षेत्र का दौरा नहीं किया है।जबकि श्रीमती राजे जैतारण विधान सभा को छोडकर पाली जिले के अन्य क्षेत्रों का दौरा कर चुकी है।मुख्यमंत्री राजे के बीते तीन सालों मे एकबार भी जैतारण नहीं आने का भले कोई अन्य कारण रहे होगें, लेकिन विपक्षी नेताओं का तर्क है की बीते तीन सालों मे कोई बडी योजना का कोई ऐसा बडा काम हुआ ही नहीं जिसका मुख्यमंत्री उदघाटन या शिलान्यास कर सके, उनका तर्क है की जैतारण क्षेत्र मे अब तक सरकारी योजनाओं के वहीं काम चल रहे है जो आमतौर पर अन्य क्षेत्रों मे चलते है।बहरहाल मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का बीते तीन सालों मे जैतारण क्षेत्र के लिए कोई अधिकारिक कार्यक्रम नहीं बनना क्षेत्र मे भी अब चर्चा का विषय बनने लगा है।सुराज सँकल्प यात्रा के दौरान जैतारण की बदहाल सडको को कारण बताकर तत्कालीन सरकार पर आरोप लगाने वाली राजे के राज मे अब तो सडको की दशा भी सुधरी या नहीं, यह देखने के लिए भी जैतारण आने का कार्यक्रम तय करना चाहिए...9413063300
शानदार कवरेज
जवाब देंहटाएंSurendra goyal careless he our kuch bhi kam nhi karwate he isliye
जवाब देंहटाएंIt's right वे खुद जानतीं हैं ३सालो मे काम नही होने के कारण जनता का विश्वास उठ गया है
जवाब देंहटाएं