तो क्या स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का भी दे रखा है क्या ठेका
जैतारण(आईबीखांन)।
जैतारण नगरपालिका ने लगता है शहर मे सीवरेज लाईन बिछाने के लिए जिस कंपनी को करोड़ो रूपयो का ठेका दिया है,उस ठेकेदार के कार्यो को देखते हुए ऐसा प्रतीत हो रहा है की पालिका ने अप्रत्यक्ष रूप से सीवरेज के ठेके के साथ साथ ठेकेदार को लोगो का स्वास्थ्य बिगाड़ने एवं उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का भी शायद ठेका दे रखा है।शायद सीवरेज के साथ ठेकेदार इन दिनो उस ठेके को भी पूरा कर रहा है।मेरी बात पढने मे भले ही अटपटी लग रही होगी,लेकिन यह परम सत्य है कि सीवरेज के इस कार्य से अब आमजन के स्वास्थ्य पर विपरित असर पड़ने लगा है।सीवरेज की लाईने बिछाने के लिए खोदी गई सड़को को इन ठेकेदारो ने ना तो विधिवत रूप से पाटा है,अलबता इन सड़को पर वाहनो की आवाजावी के साथ उड़ने वाले धूल के गुब्बारो ने लोगो का जीना मुहाल कर रखा है।शहर का मुख्य बाजार हो या फिर शहर की मुख्य सड़के हर जगह दिनभर धूल उड़ती ही रहती है।यहां सड़को पर उड़ने वाली यह धूल दुकानो का हुलिया तो खराब कर रही है बल्कि लोगो को दमा का रोगी भी बना रही है।नगरपालिका के रहमो करम से ठेकेदार सड़को पर उड़ने वाली इस धूल को रोकने के लिए पानी का छिड़काव नही कर रहे है,जबकि नियमनुसार किसी भी ठेकेदार को ऐसी स्थिति मे अपने श्रमिको के स्वास्थ्य के साथ साथ आमजन के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले असर का पहले ध्यान रखना ठेका नियमो की शर्तो मे एक यह शर्त भी होती है।लेकिन ठेकेदार का भी तो क्या कसूर है स्वयं नगरपालिका ने अप्रत्यक्ष रूप से लोगो का स्वास्थ्य बिगाड़ने का ठेका जो दे रखा है तो ठेकेदार को तो इसकी पालना करनी ही पड़ेगी...!अरे जनाब आप तो नगरपालिका मे कूलर,ए.सी.मे बैठकर सीवरेज के इस कार्यो की गुणवत्ता जांच रहे हो,हजूर आपको क्या पता की शहर की जनता सड़को पर उड़ने वाली धूल से कितनी परेशान है।हैरत की बात तो यह है कि क्या किसी भी अधिकारी का ध्यान इस और क्यो नही जा रहा है।यह तो भला हो जलदाय विभाग का जो अपनी लाईने टूटने के बाद उनको समय पर अभी ठीक नही करवा रहा है जिससे कई जगहो पर इनकी लाईनो का पानी बहने से कुछ जगहो पर कम धूल उड रही है।नगरपालिका के अधिकारीयो से मेरा दण्डवत प्रणाम करते हुए आग्रह है की वे आज शहर की प्रमुख सड़को पर कुर्सीया लगाकर बैठने की कृपा करे।कसम खुदा की कि मेरा दावा है की वे ऐसी सड़को पर मुंह पर बिना रूमाल बांधे आधा घंटा भी नही बैठ पाएगे,तो फिर सोचो बेचारे दुकानदार इन सड़को पर कैसे बैठते होगे।लिहाजा एक अनाड़ी कलमकार का पालिका अधिकारीयो से आग्रह है कि वे मानव जीवन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का जो अप्रत्यक्ष रूप से ठेका दे रखा है उसे तत्काल निरस्त करवाने की कृपा करे,नही तो मेरे शहर की आधी जनता दमा की मरीज बध जाएगी...9413063300
Post a Comment