चामुंडेरी की कसक ने अर्जित की कमाल की कामयाबी...!
जैतारण-आईबीखांन...
अगर हौसला हो और मेहनत करने की तमन्ना हो तो हर मंजिल को प्राप्त किया जा सकता है,यहां तक इंसान पत्थर तोड़कर पानी भी निकाल सकता है...!कुछ ऐसी ही मेहनत करके पाली जिले के बाली तहसील के आदिवासी बाहुल्य चामुंडेरी गाव की 12 वर्षीय बालिका कसक कुमारी पुत्री पिंटू अग्रवाल ने पी एस बी सेकेंडरी इग्लिश मीडियम स्कूल नाना में अध्ययन कर आठवी बोर्ड में अपना महत्वपूण स्थान अर्जित कर न केवल आदिवासी अचल का नाम रोशन किया बल्कि अपनी काबिलियत के दम पर जिले और समाज का नाम बुलंद किया। उल्लेखनीय है कि कुमारी कसक अग्रवाल पाली जिले मे सोशियल मीडिया मे अपनी विश्वसनीय खबरे प्रसारित कर सोशियल मीडिया मे अपनी बादशाद रखने वाले श्री पिंन्टू अग्रवाल की पुत्री है।कहते है कि पूत के पग पालने मे ही दिखने लगते है,तो कुमारी कसक अग्रवाल प्रथम कक्षा से लेकर अब तक हर कक्षाओ मे अपना उल्लेखनीय स्थान प्राप्त करती आई है।अरावली की वादियो मे बसे इस छोटे से चामुंडेरी ग्राम मे सीमित सुविधाओ के साथ अपने उच्च शिक्षा अर्जित करने को लालायत कसक अग्रवाल के सपने भी फौलादी है।खांन मीडिया ने जब उसकी कामयाबी पर बधाई दी तो वे जैतारण का नाम सुनकर पहले ही बता दिया की आप खांन अंकल ही बोल रहे होगे।उसने बताया की उसका लक्ष्य हमेशा भारतीय प्रशासनिक सेवा या इंजीनिरिंग क्षेत्र मे जाने का रहेगा...!
गौरतलब है की कसक अग्रवाल ने स्कूल से आकर घर पर ही नियमित पढाई की ना ट्यूशन ना अतिरिक्त शिक्षा अध्ययन उसके बावजूद बच्ची के होसलो की उड़ान ने बेहतर परिणाम लाये जो परिवार जनो के साथ आमजन के लिए बेहतर सन्देश है। अपनी छोटी सी कामयाबी का श्रैय अपने माता-पिता व गुरूजनो को देने वाली इस कसक अग्रवाल ने सभी बालिकाओ से यह भी आव्हान किया की वे हमेशा सकारात्मक सोच के साथ जीवन मे आगे बढने का लक्ष्य तय करने के साथ कामयाब लोगो से प्रेरणा लेकर सदैव आगे बढने की सोच रखे...9413063300
Post a Comment