Header Ads

...और यहां पल पल लगता जाम,दुखी हो रही है आवाम


जैतारण(आईबीखान)-
जैतारण शहर मे बढते यातायात के साधनो के कारण शहर की यातायात व्यवस्था का इन दिनो बुरा हाल हो रखा है।पुलिस व्दारा बदहाल हो रही यातायात व्यवस्था पर ध्यान नही दिये जाने से शहर के अतिव्यस्तम इलाका बस स्टेशन क्षेत्र मे पल पल मे जाम लगना अब आम बात होने लगी है।यधपि यातायात को सुचारू बनाये रखने के लिए पुलिस ने एक होमगार्ड लगा रखा है,लेकिन बेलगाम हो रही यह व्यवस्था उनसे सम्भल नही पा रही है।जैतारण मेडता चौराहा से लेकर पँचायत समिति तक के मार्ग पर यातायात का दबाव इतना बढ गया है की यहा राहगीरो का सुरक्षित निकलना भी मुश्किल सा होने लगा है।रोडवेज बसो के सामान्तर चलने वाली निजी बस चालको पर पुलिस की सख्ती नही होने के कारण वे यातायात व्यवस्था को बिगाड रहे है तो मुख्य मार्गो पर दुकानो के सामने निजी वाहन चालक बेतरतीब रूप से अपने वाहन खडे करने से यह वाहन भी व्यवस्था बिगाड रहे है।यातायात व्यवस्था का सबसे बुरा हाल जैतारण के प्राईवेट बस स्टेण्ड पर देखने को मिल रहा है,जहा कई बार पुलिस अधिकारीयो की गाडीया भी यहा लगने वाले रोज रोज के जामो मे फसती है,लेकिन इसको दुरस्त करने की पहल नही की जा रही है।बस स्टेण्ड पर बेतरतीब खडे रहने वाली बसे एव थेले खौमचे वालो पर पुलिस का कोई अँकुश नही होने से यहा आये दिन लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे है।बहरहाल बेलगाम हो चुकि यातायात व्यवस्था पर अब पुलिस की लगाम लगाने की आवश्यकता है,उल्लेखनीय है की जैतारण शहर मे लगातार बिगडती यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए शहरवासियों व्दारा जैतारण मे यातायात पुलिस कर्मियों को लगाने की मांग करते आ रहे है,लेकिन जैतारण मे यातायात पुलिस कर्मियों के पद स्वीकृत नहीं होने के कारण जैतारण मे यह व्यवस्था नहीं हो पा रही है।हैरानी की बात तो यह है की यहां के विधायक सुरेंद्र गोयल राज्य सरकार के काबीना मंत्री है,मगर वे भी अपने गृह शहर जैतारण मे यातायात पुलिस कर्मियों को लगाने की स्वीकृति नहीं दिला पा रहे है।शहर के भीतरी भागो मे तो यातायात व्यवस्था राम भरोसे ही है...9413063300

कोई टिप्पणी नहीं